BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 12 अक्टूबर: वृषभ राशि वालों विश्वास प्राप्त व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा

आज 12 अक्टूबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज गुरु की युति का होना शुभ योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु और चंद्रमा की युति से आज गजकेसरी योग भी बनेगा। साथ ही आज शुक्र और सूर्य की युति होने से शुक्रादित्य योग भी बना है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

पंचांग 11 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 19 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण पंचमीं शनिवासरे रात 10/3, रोहिणी नक्षत्रे रात 9/13, व्यतिपात योगे रात 8/33, कौलव करणे सू.उ. 6/13, सू.अ. 5/47, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

 

मेष- नए कार्य के लिये जरूरी धन मिलेगा, पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, शारीरिक थकान रहेगी.

वृषभ- विश्वास प्राप्त व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, धन की प्राप्ति होगी, संतोष रहेगा.

मिथुन- साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, मन में शांति और संतोष रहेगा, आय के मार्ग प्रशस्त रहेंगे, दूरभाष पर कोई खुशखबरी समाचार मिलेगा.

कर्क- बीती बातों को याद करने से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, संतान तथा रोगी के कार्यो का ध्यान रखें, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सिंह- सूझबूझ से बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवावर्ग को कैरियर में प्रस्ताव मिलेगा, किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी, धार्मिक स्थिति में सुधार होगा.

कन्या- राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, नौकरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, शत्रुओं पर विजय, आजीविका के प्रयासों में सफलता का योग है.

तुला- आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा, अधिकारी आपकी बात से सहमत रहेंगे, जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उस पर सफलता मिलेगी, खान पान पर ध्यान रखें.

वृश्चिक- प्रयासों में सफलता मिलेगी, परिजनों की जिम्मेदारी बढ़ेगी, निजी कार्य से दूर दराज की यात्रा होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी.

धनु- अचानक नये कामकाज सामने आ सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, निजी कार्य अधूरे रह सकते हैं, परिश्रम अधिक करना होगा.

मकर- अनहोनी का भय बना रहेगा, दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा, प्रवास में मनोरंजन आदि के अवसर आयेंगे, मन में संतोष बना रहेगा.

कुम्भ- कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा, मन मुताबिक काम बनेगा, दिन के उत्तरार्ध में स्वयं की गलती से नुकसान होगा, सावधानी रखें.

मीन- आय के नये स्त्रोत बनेंगे, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकर चाकरों का सुख सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्य योजना बनेगी.

Related Posts