भिलाई 03। नगर निगम चरौदा भिलाई चरोदा में शुक्रवार दिनांक 10-10-2025 को महापौर प्ररिषद की बैठक कांफ्रेस हाल में आयोजित की गयी, जिसमें 17 बिन्दुओं पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। भिलाई चरौदा निगम क्षेत्रांतर्गत निर्मित मुख्यमंत्री पालिका बाजार की दुकानों को नीलामी की प्रक्रियॉ कुछ दिनों पूर्व की गयी है। नीलामी में उच्चतम बोलो दाता द्वारा लगायी गयी बोली राशि की स्वीकृति करने प्रकरण महापौर परिषद के समक्ष रखा गया।
इसी तरह विश्व बैंक आवासीय कालोनी सेक्टर 03 के विगत दिनो नीलाम किये गये भूखंडो की दर (राशि) स्वीकृति भी बैठक में आज की गयी। इसके अलावा वाल्मिकी आवास, अम्बेडकर आवास तथा बजरंग पारा में स्थित आवास के आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर आरक्षण नियम का पालन करते हुये कार्यवाही किये जाने की स्वीकृति भी एमआईसी द्वारा प्रदान की गयी।
भिलाई चरौदा निगम महापौर परिषद द्वारा आज बैठक में मंगल भवन भिलाई 03, मंगल भवन चरोदा, अम्बेडकर भवन भिलाई 03 सहित एक अन्य सामुदायिक मंगल भवन को ठेका पद्धति से संचालित किये जाने ओपन टेंडर बुलाने निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में उपरोक्त दिये गये बिन्दुओं के अलावा निगम क्षे़त्र के विभिन्न आवासीय व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक भूखंडो जैसे विश्व बैंक कालोनी, बजरंग पारा भिलाई 03, निहारिका परिसर ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के रिक्त भूखंडो को वर्तमान गाईड लाईन दर अनुसार विक्रय करने का निर्णय पारित किया गया है।
महापौर निर्मल कोसरे सहित एम आई सी मेंबर मोहन साहू, ईश्वर साहू, मनोज कुमार, एम जानी, एस वेंकट रमना, दीप्ती आशीष वर्मा, देव कुमारी भलावी, संतोषी निषाद बैठक में शामिल रहे।
वही निगम कमिश्नर डी एस राजपूत, सचिव अश्वनी चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, सहायक अभियंता हेमंत साहू, संपदा प्रभारी राजू वर्मा, सचिवालय लिपिक अविनाश चन्द्राकर, जनसंपर्क प्रभारी विकास चंद्र त्रिपाठी बैठक में उपस्थित रहे।
















