
भिलाई/जामुल। जहाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, इंजेक्शन के लिए हाहाकार और निजी अस्पतालों में लूट मचा है। वहीं दुर्ग जिला के जामुल (भिलाई) में कोरोना महामारी से लोगों तड़पते और भटकते देख, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के तत्वावधान में नगरवासियों के सहयोग से 50 बिस्तरीय निःशुल्क कोविड केयर सेंटर खड़ा कर दिया। जिसके संयोजक ईश्वर उपाध्याय है। इस कोविड केयर सेंटर को प्रारंभ करने हेतु ईश्वर उपाध्याय ने अपने सगाई की अंगूठी व चैन भी गिरवी रख दिया। उक्त कोविड सेंटर में निःशुल्क कोरोना मरीजों का उचित इलाज करते हुए मानवता का मिसाल पेश किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी दिनांक 13 मई 2021 को दोपहर 02:35 बजे जामुल स्थित कोविड केयर सेंटर पहुचें और निःशुल्क सेवा करने वाली संस्था व डॉक्टर, नर्स और स्टाफ आदि कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। अमित जोगी जब कोविड सेंटर पहुंचे तो एक मरीज के बेटे ने अपने जूनियर जोगी से कहा कि आप एक बार मेरे पिता से भेंट कर लेते तो उनका मनोबल ऊंचा हो जाता और वह जल्द स्वस्थ होने जाते। उस बेटे की बात को सुनते ही अमित जोगी ने डाक्टर व ईश्वर उपाध्याय कि ओर इशारा किया कि हमे मरीजों से मिलना है और तुरंत पीपीई कीट पहन अमित मरीजों के बिच पहुंच गए। मरीजों के पास जाकर उनका कुशलक्षेम जाना,अमित जोगी को सभी मरीज अपने बिच देख काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामना देने के पश्चात, अमित जोगी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किए जिसमें डाक्टरों ,नर्सों व पुरे चिकित्सा स्टाफ का सम्मान हुआ।ईश्वर उपाध्याय संस्थापक प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल के कोविड सेंटर पहुच संस्था के सदस्यों को बधाई दिया जो कि इस कोरोना काल मे इस महामारी के बीच लोगो के सहायता के लिए लगे हैं लोगो को हेल्प कर रहे अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले अधिकतर युवा वर्ग हैं जो 18 से 35 के बीच के लोग है जिनका सरकार वाक्सिने्सन भी नही करा पा रही। सरकार अपना गलती छुपाने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाती रही हैं पर भूपेश बघेल के द्वारा इसके लिए जुमलेबाजी के अलावा कोई कार्यवाही नही किया गया हैं जबकि केन्द्र की सरकार ने 45 प्लस के लोगो का मुफ्त टीकाकरण किया है। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं डेड करोड़ युवाओ का टीकाकरण करवाना पर भूपेश बघेल पूरी तरह विफल हो चुके है। वह क्यो नही चाहते कि छग के युवावों को टिका लगाया जाए 3 करोड़ टिका पहले और दूसरे चरण के लिए चाहिए पर इतने टिका लेने के लिए 900 करोड़ रुपये चईये पर छत्तीशगढ़ सरकार के पास फंड नही हैं इसलिए उन्हें इस आर्थिक संकट की घड़ी में राज्यपाल को छत्तीशगढ़ सौप देना चईये जिसे केंद्र सरकार जैसे अन्य राज्यो को टीकाकरण करा रही वैसे ही यहा भी करायेगी और नही तो टिका कम्पनियों को एडवांस में पेमेंट कर तुरन्त टिका की खेप छत्तीशगढ़ मंगा कर युवाओ को जल्द टिका लगवाया जाए। टिकाकरण को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसे कहा – युवा टिका लगवाने दौड़ दौड़ कर पस्त हैं, कोरोना मरीज दवाईयों के लिए त्रस्त है और सरकार दारू घर घर पहुंचाने में मस्त है,प्रदेश मे टीकाकरण हेतु तीन करोड़ टिके कि आवश्यकता है जिसके लिए नौ सौ करोड़ की आवश्यकता है जो शराब से हो रही आमदनी का भी एक चौथाई हिस्सा है, भूपेश सरकार टिका करण को लेकर गंभीर नहीं है। जहीर खान ने भी संस्कार मंच के पदाधिकारियों के इस प्रयास हेतु जम कर तारीफ़ की और भविष्य में भी समाज हित में ऐसे कार्य करने की शुभकामना दी। इस अवसर पर जहीर खान, अशोक सोनवानी, युवराज वैष्णव, कमल गिरी, रेहान अंसारी, आशीष मिश्रा, अनिरुद्ध वर्मा, अभिषेक शर्मा, पुनीत राम साहू,करन साहू, दीपक साहू,गौरव यादव,उमेश कुमार निर्मलकर, रूपेश यादव
राहुल निर्मलकर ,विकास मिश्रा, अमन नारंग आदि मौजूद थे।














