BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर और अभिषेक मिश्रा के प्रयास से शांतिनगर-दशहरा मैदान में कल से शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सीनेशन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर और एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा के प्रयास से शांतिनगर के वरिष्ठ नागरिकों को अपने चार पहिया वाहन में आकर उसमे बैठे-बैठे टीका लगवाने की सहूलियत कल से मिलेगी।
शांतिनगर दशहरा मैदान में शुक्रवार 14 मई से शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक यहां टीकाकरण किया जाएगा।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विधायक देवेन्द्र यादव के पहल पर शांतिनगर और आस-पास के वरिष्ठ नागरिकों के सुविधाओं को ध्यान में रखकर यहां ड्राइव इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा रही है। वैशालीनगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले ने आज इसके लिए स्थल निरीक्षण किया।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि कल शाम 5 बजे से 9 बजे तक यहां पहुंचकर वैक्सीनेशन जरूर करवाये साथ आमजनों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर पर रहे, मास्क लगाए, हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करे। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे, अति आवश्यक हो तभी घरो से बाहर निकले, जब आप सुरक्षित रहेंगे तब आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।
ज्ञात हो कि टीकाकरण को लेकर जागरूक करने और वरिष्ठ नागरिकों की सहूलियत के लिए भिलाई में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। जिसमे सूर्या मॉल, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-5 आदि क्षेत्रों में इसका आयोजन किया जा चुका है। अब शांतिनगर, दशहरा मैदान में शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो रही है।

Related Posts