नईदिल्ली (ए)। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की ओर से आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) 2020-21 सत्र के स्टेज-दो को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 13 जून को आयोजित होने वाली थी। इसके लिए काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि एनटीएसई की परीक्षा को स्थगित किया जाता है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले एनटीएसई के स्टेज-1 परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि एनटीएसई के स्टेज-दो की परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा ली जाती है। वहीं स्टेज-एक की परीक्षा संबंधित राज्य के एससीईआरटी द्वारा ली जाती है। इसकी जानकारी एनसीईआरटी की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है।
दसवीं में पढ़ने वाले छात्र एनटीएसई में शामिल होते है। स्टेज-2 की परीक्षा में सफल विद्यार्थी को 11वीं और 12वीं में सालाना 12 हजार छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके बाद स्नातक से पीएचडी तक यूजीसी नियमानुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें सामान्य के साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछ़ड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग की महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्र के लिए अलग-अलग कोटा है।
किस कैटेगरी में कितने छात्र होंगे चयनित
केटेगरी – चयन
सामान्य – 310
आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग – 29
पिछड़ा वर्ग – 96
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 142
पिछड़ा वर्ग की महिला – 24
अनुसूचित जाति – 117
अनुसूचित जनजाति – 07
दिव्यांग – 11















