यूपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट को सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव की जानकारी दी है। आयोग ने बताया है कि अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा…
नईदिल्ली (ए)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) की उत्तर कुंजी परीक्षा के तुरंत बाद जारी की जाएगी। यह जानकारी आयोग द्वारा दायर एक हलफनामे में दी गई, जो पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली एक याचिका के जवाब में दाखिल किया गया था।
















