BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने राज्यपाल, कलेक्टर, एसपी को सेनेटाइजर फागिंग मशीन भेंट की

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को सेनेटाइजर फोगिंग मशीन भेंट की तत्पश्चात दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर को सेनेटाइजर फोगिंग मशीन भेंट की। दया सिंह ने कहा कि हमारा देश कोरोना की दूसरी लहर का तांडव झेल रहा है, हालात तो ऐसे हो गए है कि सांस लेना भी खतरे से खाली नहीं, हवा में कोरोना फैल रहा है, इन्ही चीजों को ध्यान में रखते समिति द्वारा सेनेटाइजर फागिंग मशीन वितरण किया जा रहा है। जिससे स्वच्छता के साथ हम कोरोना जैसी महामारी पर विजय प्राप्त कर सकें।

Related Posts