बिलासपुर। प्रार्थी दिनांक 09/05/2021 को सिविल लाइन थाना बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग बालिका को रोहित नाम का युवक बहला-फुसलाकर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 486/2021 धारा 363, 366, 376 भादवि 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। अपराध कायम कर विवेचना की जा रही थी, प्रकरण में आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज और चेक कर संदेही/आरोपी तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया गया।साइबर सेल बिलासपुर से आरोपी का मोबाइल का लोकेशन ग्राम आमानारा थाना सीपत में होना मालूम चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर एक टीम गठित कर ग्राम आमानारा थाना सीपत रवाना किया गया। आरोपी के घर पर दबिश दिया गया जहां आरोपी रोहित सूर्यवंशी पिता पंचराम सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष के कब्जे से नाबालिक अपहृत लड़की को बरामद किया गया, मौके पर पंचनामा तैयार किया गया, बाद आरोपी रोहित सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर दिनांक 12 मई 2021 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्य मे थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, एसआई संजय बरेठ, प्र.आर. अरविंद सिंह, आरक्षक नितेश सिंह, महेंद्र सोनकर का विशेष योगदान रहा।











