भिलाई। लोक जनशक्ति पार्टी के अन्य विंगो में उच्च पदों में पदस्थ रहकर लोजपा नेता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाले दलित सेना प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने राकांपा के डॉ सुमित के अनुशंसा पर राष्ट्रवादी युवा विंग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हितेश शुक्ला के द्वारा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। वर्मा ने कहा शरद पवार व राकांपा के अन्य नेताओं के राष्ट्रीय विकास एवं उनके कार्यो से प्रभावित होकर लोजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण रजक व वरिष्ठ राकांपा नेता सोनू गोस्वामी उपस्थित थे।
मुकेश वर्मा के राकांपा में प्रवेश लेने पर उनके समर्थक व उनके साथी विजय सिंह सोनी दुर्ग, अनिल कुमार जशपुर, योगेश कुमार साहू राजनांदगाँव, नितेश सरकार किरनदुल दंतेवाड़ा, देवेन्द्र कुरीवंशी धमधा, जयलाल साहू कवर्धा, भीखम देवांगन बिलासपुर, अरूण नायडू कोरबा, रवि टंडन रायगढ़ व अन्य मुकेश वर्मा के समर्थक ने उन्हें पार्टी प्रवेश की बधाई दी।














