आज 2 अक्टूबर दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज के दिन चंद्रमा और सूर्य का नवम पंचम योग बनेगा। जबकि आज बुध का गोचर तुला राशि में होने से बुध मंगल योग भी बनने जा रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि: आज दिखावे की भावना बढ़ सकती है, जिससे कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। धार्मिक रुचि रहेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा, लेकिन काम में आलस्य रहेगा। व्यापार में नुकसान संभव है। महिलाओं से सहयोग और थोड़ी डांट भी मिलेगी।
वृषभ राशि: लाभकारी दिन रहेगा, पर सतर्कता जरूरी है। सहकर्मियों से मदद लेनी पड़ सकती है। यात्रा योजना टल सकती है। धन प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लाभ देगा।
मिथुन राशि: सार्वजनिक क्षेत्र में छवि मजबूत होगी। उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। भाग्य साथ देगा, प्रयास सफल होंगे। महिलाओं से सहयोग और आर्थिक लाभ संभव है। यात्रा और खर्च अधिक रहेंगे।
कर्क राशि: बुद्धि से धन अर्जन होगा। व्यापारी जोखिम ले सकते हैं। नौकरीपेशा को सहयोग मिलेगा। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। बुजुर्ग नाराज़ हो सकते हैं, महिलाएं वैवाहिक जीवन में संतुलन लाएँगी।
सिंह राशि: सुबह उम्मीदों के अनुसार लाभ मिलेगा। नया अनुबंध संभव है, पर रुकावटें आएंगी। दोपहर बाद उलझनें बढ़ेंगी। लालच से बचें। परिवार सामान्य रहेगा, महिलाओं की सलाह उपयोगी होगी।
कन्या राशि: सुबह उदासी रहेगी, कार्य में मन नहीं लगेगा। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। रुके कार्य पूरे होंगे, नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
तुला राशि: दिन मिश्रित रहेगा। सुबह शुभ समाचार मिलेगा। निर्णय में सलाह मददगार होगी। दोपहर बाद चंचलता से कार्य प्रभावित होंगे। शाम तक धन लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि: कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवहारिकता से काम बनेगा। कठोरता से लोग नाराज़ हो सकते हैं। आय-व्यय बराबर रहेगा। महिलाओं से आर्थिक मदद संभव है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि: सुबह सुव्यवस्था और लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोपहर बाद हानि की संभावना है। अनुबंध रद्द हो सकता है। महिलाओं को सावधानी रखनी होगी।
मकर राशि: शुरुआत में कार्यक्षेत्र में निराशा और स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी। परिवार में बहस संभव है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। शाम व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगी। विवाद से बचें।
कुंभ राशि: दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। जरूरी काम दोपहर से पहले करें। बाद में माहौल प्रतिकूल हो सकता है। भाई-बहनों से कलह संभव है।
मीन राशि: सुबह कार्य में सफलता और धन लाभ मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेगा। दोपहर बाद विपरीत स्थिति बन सकती है। यात्रा और बिजली उपकरणों से सावधानी रखें।
















