रायपुर। दिनांक 19.10.2020 को प्रार्थी उत्तम कसार निवासी दुर्ग अपने एक्टिवा वाहन में दुर्ग से रायपुर आ रहा था तथा एक्टीवा वाहन की ड़िक्की में सील पैक नया 02 नग एप्पल कंपनी एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन तथा 01 नग एप्पल कंपनी का ईयर पेड रखा था। इसी दौरान थाना आजाद चैक रायपुर क्षेत्रांतर्गत बजरंग नगर मेन रोड पास टाटा एस वाहन एवं उत्तम कुमार के एक्टीवा की आपस में टक्कर हो गई थी। इसी दौरान एक्टीवा वाहन की डिक्की में रखें सील पैक नया उक्त 03 नग मोबाईल फोन तथा ईयर पेड गुम हो गया था।
सायबर सेल रायपुर की कोतवाली टीम द्वारा प्रार्थी के गुम हुए मोबाईलों के संबंध में पतासाजी करते हुये लगातार तकनीकी विश्लेषण कर प्रार्थी के 02 नग एप्पल कंपनी एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन तथा 01 नग एप्पल कंपनी का ईयर पेड जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये को ढंूढ़ कर प्रार्थी उत्तम कसार के सुपुर्द किया गया।
सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा लगातार गुम हुए मोबाईलों को ढंूढकर पीड़ितों को प्रदान किया जा रहा है।











