BREAKING

Uncategorised

बालोद ADM और ASP ने फ्लैग मार्च कर टीकाकरण केन्द्रो, कंटेन्टमेंट जोन एवं विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

गुंडरदेही। विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रन हेतु बालोद जिले में लागू लॉकडाउन के नियमो के पालन हेतु लॉकडाउन के दौरान जारी किये गये कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के पालन हेतु व क्षेत्र में बने कंटेन्टमेंट जोन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देने वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतगर्त फ्लैग मार्च के माध्यम आमजन को प्रेरित कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भाग लेने व वैक्सीन लगाने हेतु अपील करने आज दिनांक 11 मई को एडीएम ए0के0 वाजपेयी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते के नेतृत्व में सयुक्त रूप से थाना गुण्डरदेही एवं थाना रनचिरई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों, वैक्सीनेशन केन्द्रो व कंटेन्टमेंट जोन का फ्लैग मार्च कर निरीक्षण किया गया।

यह फ्लैग मार्च वज्र वाहन के साथ थाना गुण्डरदेही के ग्राम पैरी , ग्राम सांकरी , ग्राम मोंगरी , सलौनी, माहुद बी, सिर्राभाठा, हल्दी , भटगांव, जुनवानी, सिकोसा, पिनकापार, परसाही, बोरगहन, राहुद, झोफरा, तवेरा, मचौद एवं गुण्डरदेही नगर तक ‍किया गया, एवं गुण्डरदेही नगर में समाप्त किया गया।
इस दौरान लाऊड स्पीकर के माध्यम से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर , बेवजह घर से बाहर निकलने वालो को घर में रहने अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने, आवश्यक होने पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने, हाथों की साफ सफाई, दो गज दूरी इत्यादि के संबंध में हिदायत दी गई।
फ्लैग मार्च के दौरान एडीएम एवं एएसपी द्वारा वैक्सीनेशन केन्द्र सांकरी एवं माहुद बी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं वैक्सीन लगाने वाले लोगो से मुखातिब होकर वैक्सीनेशन के फायदे के संदर्भ में जानकारी दी गई, साथ ही वैक्सीनेशन केन्द्रो में कार्यरत् स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं वैक्सीनेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
फ्लैग मार्च के दौरान विगत 15 दिनों में अधिक पॉजीटिव केश वाले ग्रामो का निरीक्षण किया गया, साथ ही कंटेन्टमेंट जोन झोफरा, सलौनी, एवं राहुद का विशेष निरीक्षण कर जोन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधि0/कर्मचारियों को कंटेन्टमेंट जोन हेतु निर्धारित आवश्यक प्रोटोकॉल के पालन के संदर्भ में आवश्यक दिशा ‍निर्देश दिये।
फ्लैग मार्च में एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल एस पी महोदय के हमराह डीएसपी प्रशांत पैकरा, डीएसपी कमलजीत पाटले, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर , डीएसपी विनय साहू , डीएसपी यशवंत साकार, तहसीलदार गुण्डरदेही अश्वन पुसाम, नायाब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बालोद जी एस ठाकुर, थाना प्रभारी गुण्डरदेही रोहित मालेकर, थाना प्रभारी रनचिरई चेतन साहू व यातायात प्रभारी निरीक्षक आर0 एस0 सिन्हा एवं पुलिस एवं राजस्व के अन्य ‍ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Posts