BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस की मानवीय पहल: दुर्ग सीएसपी ने पुनः सड़क में रहने वाली एक मां को भेजा आशियाने मे

दुर्ग। पुलिस पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में लगातार दुर्ग पुलिस अपराधों की रोकथाम हेतु कार्यवाही कर रही है साथ ही अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में भी पीछे नहीं है। अभी हाल ही में राजेंद्र पार्क चौक में सड़क में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को सीएसपी दुर्ग के प्रयास द्वारा वृद्ध आश्रम में भेजा गया था। इसी बीच आज पुनः दुर्ग पुलिस के सीएसपी विवेक शुक्ला को एक सामाजिक संस्था के सदस्य राजू राजपूत द्वारा फोन किया गया कि दुर्ग स्थित गंजपारा चौक में एक अशक्त वृद्ध महिला विगत 2 महीनों से सड़क पर रह रही है। और उसे वृद्धा आश्रम भेजने हेतु आपकी मदद की आवश्यकता है, ऐसी जानकारी प्राप्त होने पर सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल गंजपारा दुर्ग पहुंचकर अपनी पेट्रोलिंग पार्टी को वहां बुलाया। और वहां पहुंचकर वृद्ध माता जी को जो चलने फिरने में असमर्थ थी उन्हें सामाजिक संस्था के राजू राजपूत एवं अपने पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से पेट्रोलिंग गाड़ी के माध्यम से प्रशामक देख-रेख गृह कादंबरी नगर दुर्ग भेजा। पूछताछ करने पर उक्त वृद्ध महिला ने अपना नाम राही बाई सांकरा निवासी बताया। उक्त कार्य मे एएसआई सोरी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वानखेड़े, वैष्णव एवम आरक्षक पोषण साहू तथा सामाजिक संस्था के राजू राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Related Posts