BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने तीन निरीक्षकों के प्रभार में किया फेरबदल, निरीक्षक शिवनारायण सिंह होंगे कुम्हारी के नए थाना प्रभारी

भिलाई। सोमवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने तीन निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल करते हुए निरीक्षक शिवनारायण सिंह को कुम्हारी थाना प्रभारी का प्रभार सौंपा है, निरीक्षक आशीष यादव को पुलिस लाइन भेजा है, वही निरीक्षक अवधराम साहू को ट्रैफिक में पदस्थ किया है।
बता दे कि निरीक्षक शिवनारायण सिंह 2008 बैच के उपनिरीक्षक है। इन्हें बतौर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कांकेर में पोस्टिंग मिली थी। उनके बाद इन्हें बीजापुर जिले में पदस्थ किया गया, जहां यह थाना फरसेगढ़, मिरतुर, कोतवाली के थाना के प्रभारी रहे। यहां पदस्थ रहते हुए इन्हें नक्सली एनकाउंटर करने के कारण वर्ष 2016 में आउट ऑफ प्रमोशन मिला और यह उपनिरीक्षक से निरीक्षक प्रमोट हुए। इनके बाद इन्हें रायगढ़ में पोस्टिंग मिली जहां यह थाना तमनार, कोतवाली और क्राइम ब्रांच के प्रभारी रहे। यहां पदस्थ रहते हुए इन्होंने कैश वैन लूट के आरोपियों को पकड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके लिए राज्य सरकार ने इन्हें सम्मानित किया। दिसम्बर 2020 में इनकी पोस्टिंग दुर्ग में हुई थी।

Related Posts