पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शतकीय साझेदारी करने वाली अभिषेक और गिल की जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की। बांग्लादेश ने पहले दो ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए, लेकिन तीन ओवर के बाद इस भारतीय जोड़ी ने गियर बदला…
नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दमदार शुरुआत की और अभिषेक शर्मा तथा शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। एक बार फिर पारी की शुरुआत करने अभिषेक के साथ गिल आए और दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बांग्लादेश को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी।















