BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग जिला के मेडिकल संचालक व सहसंचालक गिरफ्तार, प्रतिबंधित नशीली सिरप के प्रकरण में हुई कार्यवाही

पूर्व में 03 आरोपियों के कब्जे से कुल 100 शीशी प्रत्येक में 100 ML प्रतिबंधित नशीली सिरप TUSCOREX SYRUP किया गया था जप्त। जिसकी कुल कीमत 25000/- रूपये…

 

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ…

 

आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 21(सी) 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अपराध किया गया था पंजीबद्ध…

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25.08.25 को थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को 100 नग नशीली Tuscorex Syrup के साथ गिरफ्तार किया गया था, प्रकरण में जप्त नशीली सिरप से सम्बंधित जानकारी एकत्रित करने पर इसे अधिराज मेडिकल मॉडल टाउन भिलाई के लाइसेंस के आधार पर मंगाया जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी।

जिसके आधार पर अधिराज मेडिकल के संचालक एवं सह संचालक उदित शर्मा एवं सुजा कुरैशी उर्फ सनी को थाने लाकर पूछताछ किया गया जो मेडिकल लाइसेंस का इस्तेमाल कर लगातार विगत तीन वर्षों से नशीली सिरप का व्यवसाय करना स्वीकार किये तथा नशीली सिरप के क्रय विक्रय से संबंधित किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिस आधार पर नशीली सिरप की व्यवसाय में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायलय पेश किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: (1) सूजा कुरैशी उर्फ सन्नी पिता खुर्शीद कुरैशी उम्र 36 वर्ष निवासी न्यू आदर्श नगर साई राम होटल स्ट्रीट नंबर 01 के पास थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

(2) उदित शर्मा पिता अनिल चंद्र शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी स्मृति नगर ब्लॉक A/465 थाना सुपेला जिला दुर्ग

कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी कबीरनगर, उप निरीक्षक लोकेश्वर सदावर्ति, प्र.आर. आलोप राठौर, आर. दीपक सिंह ठाकुर तथा खगेश्वर राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Posts