आज 24 सितंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला मे होने जा रहा है। इस गोचर में चंद्रमा आज चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से भ्रमण करेंगे। इस गोचर में आज चंद्रमा मंगल के साथ युति बनाएंगे जिससे आज चंद्र मंगल योग बनेगा। जबकि आज सूर्य के दूसरे भाव में चंद्रमा और मंगल के होने से वेशी योग का भी शुभ संयोग बना है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष-
व्यर्थ के विवाद से बचें। नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। भूमि भवन के कार्यो पर विचार होगा।
वृषभ-
भय एवं चिन्ता दूर होगी। स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आशा के अनुकूल लाभ मिलेगा।
मिथुन-
अनचाहे स्थान की यात्रा होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। छोटी मोटी बातों पर चिन्ता रहेगी। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है।
कर्क-
उपहार तथा सम्मान मिलेगा। व्यवहारिक क्षमता से बिगडे़ कामकाज बनेंगे। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। मित्र मिलन होगा।
सिंह-
किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक चिन्ता रहेगी । अधिकारी वर्ग से विवाद पराक्रम बढे़गा। जोखिम से सतर्क रहें।
कन्या-
धार्मिक कार्यो में लगन व निष्ठा बनी रहेगी। यात्रा देशाटन में सामान का पूरा ध्यान रखें व्यर्थ के कार्यो में धन का अपव्यय होगा।
तुला-
पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे। मनोरंजन पर व्यय होगा। भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी। निर्माण के कार्यो पर विचार होगा।
वृश्चिक-
दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा। आपसी व्यक्ति सहयोग करेंगे। अतिथि आगमन का योग है।कामकाज में उन्नति के योग है।
धनु-
आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यसन से बचने का प्रयास करें। संतान के कार्यो की प्रशंसा होगी। आय का नया मार्ग सामने आयेगा।
मकर-
किसी बडे़ सदस्य का सहयोग रहेगा। पत्राचार करते समय सावधानी रखें। निजी पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजक यात्रा होगी।
कुम्भ-
आर्थिक कार्य बनने का योग है। पारिवारिक कार्य में गति आयेगी। स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है। मित्रता उपयोगी रहेगी।
मीन-
धार्मिक योजनाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आशा से अधिक सफलता मिलेगी।
















