BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे युवाओं के नाम सरगुजा रेंज आईजी आरएल डांगी का संदेश…

NEET/IIT-JEE की तैयारी कर रहे मेरे प्यारे युवा साथियों ,
आप सब यह सोचते रहते होंगे कि यदि यह कोरोना न होता तो लाकडाउन नहीं होता और आपकी परीक्षा भी समय पर ही हो जाती। ऐसा सोचकर आप मे से बहुत लोग व्यथित हो जाते होगें जो कि स्वाभाविक है।
लेकिन साथियों आप इसको सकारात्मक रूप मे लीजिए ।क्योंकि कि इससे आपको तैयारी करने का अतिरिक्त समय भी तो मिल गया है।इसका सदुपयोग और अच्छे से कर सकते हो।जिससे आपका चयन पक्का हो जाएगा।अभी एक्जाम की डेट की घोषणा नहीं हुई है ।आप अपनी तैयारी की गति को बिल्कुल भी कम मत कर देना, बल्कि बढ़ा दीजिए।
आपको तनाव मे आने की जरूरत नहीं है ।परीक्षा की तिथि सबके लिए बढ़ी है केवल आपके लिए नहीं।
बल्कि सकारात्मक सोचो की आपको और समय मिल गया है ।
इस समय का सदुपयोग आप अपने पहले बनाए गए नोट्स से रिवीजन करने मे कीजिए ।
मॉक टेस्टों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कीजिए।जिसे निर्धारित समयावधि मे पूर्ण कीजिए , अपनी गलतियों का विश्लेषण कीजिए , संबंधित चैप्टर में जाकर फिर से पढ़िए ध्यान रहे दुबारा उस चैप्टर से प्रश्न आने से किसी भी हालत मे प्रश्न का उत्तर गलत नहीं होना चाहिए।ऐसा करना बहुत ही लाभदायक होंगा।
हर परीक्षाओं में कुछ टापिक्स ऐसे होते है जिनसे प्रश्न पूछे ही जाते है ।ऐसे टापिक्स
छांटकर उन पर ज्यादा फोकस कीजिए।
नीट मे बायोलॉजी का वेटेज ज्यादा रहता है ।अतः इस पर ज्यादा फोकस करें।स्कोरिंग टापिक छांट लीजिए।जिससे अच्छे मार्क्स आने संभावना बन जाती है।
NCERT की बुक्स काफी लाभदायक हो सकती हैं ।
आनलाइन एवम् यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो की भी मदद ले सकते हैं।
पढाई के साथ साथ अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित कीजिए , समय पर सोए ,
पढाई के लिए अच्छी नींद भी जरूरी होती हैं ।
कुछ एक्सरसाइज घर मे ही कर लीजिये ।
अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, बच्चों की स्टडी डिस्टर्ब न हो ऐसा माहौल घर का बनाकर रखें।
बच्चों का मनोबल बढाते रहे,उनके सामने निराशाजनक बातों से बचे।
उनके सामने बार बार पढ़ाई या कोचिंग मे हुए खर्च के बारे में जिक्र करने से बचिए ।
ऐसे समय मे आपका संबल बहुत जरूरी है । उनको बताए कि तुम मन लगाकर तैयारी करते रहो । हर परिस्थितियों मे हम सब तुम्हारे साथ हैं ।
यदि किसी भी छात्र को या अभिभावकों को मुझसे (9479193500) कैरियर संबंधित सामान्य बातचीत करना चाहे तो कर सकते हैं ।

रतन लाल डांगी
आईपीएस
पुलिस महानिरीक्षक
सरगुजा, छत्तीसगढ़

Related Posts