तब मृतिका भी उसके पीछे नदी की तरफ चली गयी तब तक मृतिका शिवनारायण के स्टाल को लेकर अपने चेहरा गला में लपेट ली, वहाँ पर भी दोनों का झगड़ा विवाद होने पर आरोपी शिवनारायण के द्वारा मृतिका के गले में लपेटा हुआ स्टाल को खीच दिया जिससे मृतिका बेहोश होकर वही गिर गयी…
बलरामपुर। दिनांक 18.09.2025 को थाना सनावल के ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर के पांगन नदी किनारे एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की सूचना पर थाना सनावल में मर्ग कमांक 39/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच किया गया।
जांच के दौरान गवाहों का कथन लिया गया तथा मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम सीएचसी वाड्रफनगर से कराया गया शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु May be homicidal होना परिलक्षित होने पर मामले में अपराध क्रमांक 55/2025 धारा- 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी शीघ्र सुलझाने हेतु आदेशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी वाड्रफनगर, रामानुजगंज के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना सनावल एवं सायबर सेल पुलिस टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी की पता तलाश करते हुए मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह पिता देवीचरण उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवल थाना बभनी जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उसका कथन लिया गया।
मृतक के प्रेमी ने अपने कथन में बताया कि दिनांक 17.09.2025 के 11:00 बजे रात को शराब पीकर आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने टुकूपाथर पांगन नदी के पास गया था, जहाँ मृतिका को बोला कि तुमसे बात करने के लिए मैं कई बार फोन लगाता हूँ तुम्हारा मोबाइल हमेशा व्यस्त रहता है बोलकर थप्पड़ से मारपीट कर नदी तरफ चला गया।
तब मृतिका भी उसके पीछे नदी की तरफ चली गयी तब तक मृतिका शिवनारायण के स्टाल को लेकर अपने चेहरा गला में लपेट ली, वहाँ पर भी दोनों का झगड़ा विवाद होने पर आरोपी शिवनारायण के द्वारा मृतिका के गले में लपेटा हुआ स्टाल को खीच दिया जिससे मृतिका बेहोश होकर वही गिर गयी।
तब आरोपी उसे उठा कर नदी किनारे ले गया तथा उसके मूह में पानी से छीटा मारा मूंह को फूका जो मृतिका की मृत्यु हो जाने पर उसके मोबाइल को निकाल कर रख लिया तथा गला मे लपेटा हुआ स्टाल को पांगन नदी में फेंक दिया और वहां से भाग कर धनवार गया और मृतिका के मोबाइल के सीम को निकाल कर तोड़ कर वही धान के खेत मे फेक दिया और रात भर वहीं रहा।
दिनांक 18.09.2025 के सुबह करीब 8:00 बजे अपना घर जाकर मृतिका के मोबाइल को अपने बिस्तर के पास कापी बुक के नीचे छिपा कर रखा था। आरोपी के कथन अनुसार मृतिका का मोबाइल को शिवनारायण के घर से बरामद किया गया तथा मृतिका के सिम को धनवार के निर्माणाधीन मकान के पास जवाहिर के धान खेत से बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 21.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
थाना सनावल
जिला बलरामपुर रामानुजगंज, अपराध क्रमांक 55/2025 धारा- 103(1) बीएनएस
सम्पूर्ण कार्यवाही रामअवतार ध्रुव एसडीओपी वाड्रफनगर, एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक 954 कृष्णा मरकाम, 766 अमृत सोनवानी, आरक्षक 257 प्रेमलाल कुजूर, आरक्षक 67 प्रविन्द्र कुजूर, एवं साइबर सेल से आरक्षक 38 मंगल सिंह आरक्षक 53 पंकज शर्मा आरक्षक 888 राजकमल सैनी सक्रिय रहे टीम।
















