भिलाई-तीन। राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्तियों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है। जिसमे एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय राशनकार्डधारियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है जिसके लिए जगह और समय निर्धारित किये गए है। नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा में भी सोमवार 10 मई से वैक्सीनेशन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।
नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौड़ ने बताया कि शासन से वैक्सीन प्राप्त हो गई है, सोमवार से निर्धारित जगह एपीएल और अंत्योदय राशनकार्डधारियों को शासकीय कन्या शाला भिलाई-3 में तथा बीपीएल राशनकार्डधारियों को कालीमंदिर रोड, उपस्वास्थ्य केन्द्र चरोदा में लगाया जाएगा।
अपील: भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र की जनता से अपील करता हूँ वैक्सिन लगाने के लिए निर्धारित जगह पर जाएं और वैक्सीन लगाये। वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा हैंड सेनेटाइजर से हाथों को धोते रहे। शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे। जिले में लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण में कमी आई है परन्तु यह पूरी तरह खत्म नही हुआ है इसलिए घर पर ही रहे, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले, अपना और अपने परिवार को सुरक्षित रखे।














