BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग कर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर लिया आइडिया

एक साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग कर एक व्यक्ति से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी किया गया है…आरोपी ने फेसबुक पर “एक लड़की” के प्रोफाइल बनाकर प्रार्थी से संपर्क किया और सुहानी बातों में फंसाकर पैसे लेना शुरू किया…आरोपी ने विभिन्न फोन नंबरों से व्हाट्सएप चैटिंग कर प्रार्थी से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की…आरोपी ने प्रार्थी को अपनी मां, पिता और बहन के स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए…प्रार्थी ने जब पैसे खत्म हो जाने के बाद भी पैसे देने से इनकार किया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ…

 

जांजगीर चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक में एक लड़की से मुलाकात हुई (जो लड़का था) जिसके द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से बातचीत करना शुरू की लड़की (आरोपी लड़का) ओर प्रार्थी के बीच फेसबुक व्हाट्सएप से लगातार चैटिंग होते रहा और उसी दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी को सुहानी बातों के फसाकर पैसा लेना शुरू किया, लगातार विभिन्न फोन नंबरो से आरोपी के द्वारा वाट्सअप चैटिंग कर सुहानी बाते कर, अपनी माॅ, पिता का स्वास्थ्य खराब होना व बहन का मुम्बई के कालेज में एडमिशन कराना एवं MBBS का एडमिशन करना है कहकर आनलाईन बैंक अकाउंट फोन पे से लगभग 25 लाख रूपये की ठगी किया।

जब प्रार्थी के पास पैसा खत्म हो गया उसके बाद भी पैसा लगातार मांगने पर प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और लड़की के बारे में प्रार्थी के द्वारा खाता नंबर, फोन नंबर अन्य माध्यम से पता करने लगा तो लड़की जो वास्तविक में लड़का निकला जिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया

25 लाख रुपए ठगी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एंव SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी के नेतृत्व में आरोपी पूजा साहू उर्फ करण साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम आरोपी करन साहू पिता जनकराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा वार्ड नं. 01 थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार का होना बताया।

आरोपी जुआ खेलने का आदि था और घर वाले के द्वारा इसी आदत के कारण घर के सामन बेचने चोरी करने के कारण घर से निकाल दिया गया था, उसके बाद आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया जो, कई लोगों को फंसाने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिला।

प्रार्थी दीपक को फ्रैंड रिक्वेश भेजने और ठगी करने का उद्देश्य सफल होने से दीपक से लगभग 25 लाख रुपए की ठगी किया, ठगी किए पैसे को जुआ में खेलकर हराना, कुछ पैसे को खा पीकर खत्म करना बताया, आरोपी अपने घर से अलग रहता है।

घर में उसके उसी ठगी के पैसे से एक पल्सर मोटर सायकल खरीदना पाया गया, जिसे जप्त किया गया है, आरोपी के मोबाइल सिम नंबर को जप्त किया गया है आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आर. गौकरण राय, राजा रात्रे का योगदान रहा।

Related Posts