रायपुर। थाना खरोरा के केशला चेकिंग पॉइंट में कल रात्रि चेकिंग दौरान आरंग की तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक HR-52-G-2012 से हरियाणा निर्मित 09 बॉटल ओकेन ग्लोव प्रीमियम व्हिस्की बरामद किया गया। वाहन चालक के पास शराब रखने के संबंध में कोई कागजात न होने से आरोपी अनिल सभारवाल पिता बलराज सभरवाल आयु 35 वर्ष निवासी सातरोड खास हिसार (हरियाणा) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179/21 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम तहत पंजीबध्द किया गया, मामले में अवैध शराब सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को विधिवत जप्त किया गया है। मामले के आरोपी को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया।











