BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित शांता राम सर्राफ जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शांता राम सर्राफ के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,

लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेन्द्र यादव, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े सहित अन्य गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts