आज 20 सितंबर दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शनि सिंह राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रन से संचार करेगे। जबकि आज चंद्रमा से द्वितीय भाव में सूर्य का संचार हो रहा है। और इसके साथ ही आज चंद्रमा से ग्यारहवें भाव में आज गुरु का गोचर हो रहा है। इन स्थितियों में आज के दिन वसुमान योग का शुभ संयोग बनने जा रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष-
कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। नये मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। सुख मनोरंजक यात्रा का योग है।
वृषभ-
शत्रु बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। मानसिक संतोष और हर्षदायक वातावरण रहेगा।
मिथुन-
मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। धार्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कार्यो की अधिकता रह सकती है।
कर्क-
आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। यात्रा में सावधानी व सतर्कता बांछनीय है। नवीन कार्यो में विचार विमर्श होगा। प्रतिष्ठा बढे़गी।
सिंह-
उदर विकार तथा रक्त पीड़ा से तकलीफ हो सकती है। सोचे हुये कार्यो में अनावश्यक विरोध हो सकता है। पत्राचार में सावधानी रखें।
कन्या-
नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या नियमित रहेगी। अतिथि आगमन हो सकता है। यश मिलेगा।
तुला-
कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक करना होगा। साहस पराक्रम बढ़ेगा।
वृश्चिक-
संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। मनोवांछित सफलता मिलने का योग है। वाणी कटुता आपके कार्य में व्यवधान कर सकती है। संयम से कार्य करें।
धनु-
रक्त संबंधियों, पड़ोसियों से संतुलित संभाषण हितकर रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। उदर विकार रह सकता है।
मकर-
कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रिय संदेश प्राप्त होगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। यश प्राप्त होने का योग है।
कुम्भ-
नये संबंधों का लाभ होगा। मांगलिक कार्यो पर विचार होगा। परिश्रम की अधिकता रह सकती है। प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा।
मीन-
किसी अधिकारी के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। समझौता की नीति अपनाने से लाभ होगा। मानसिक चिन्ता रह सकती है। फिजूल खर्च बढे़गा।
















