BREAKING

Uncategorised

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ लगवाया कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना महामारी संक्रमण से सुरक्षा के लिए वेक्सिनेशन को जरूरी बताते हुए सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वेक्सिनेशन से ही बचाव संभव है।  गृहमंत्री श्री साहू ने आज अपनी धर्मपत्नी के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। उन्होंने  पहला डोज 9 अप्रैल को लिया था। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से उन्हें किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सारे प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराएं है।
गृहमंत्री ने कहा कि वेक्सीनेशन पूरी तरह से सुरक्षित है, इससे  डरें नहीं, घबराएं नहीं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोग अफवाहों में नहीं आएं और वेक्सीन के दो डोज लगवाएँ तथा अपने  एवं परिवार के जीवन को सुरक्षित करें। उन्होंने  लोगों से निवेदन किया है कि अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें और दो गज की दूरी बनाए रखें।

Related Posts