दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार शाम 7:45 को दुकान खोल कर व्यवसाय कर रहे फरिश्ता कांप्लेक्स के सामने स्थित पन्ना स्वीट्स की दुकान को जिला प्रशासन के अधिकारियों, के समक्ष निगम अमला ने सील कर दिया गया। उपस्थित जिला प्रशासन के अधिकारियों और पन्ना स्वीट्स संचालक के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। कार्यवाही के दौरान सीएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी जितेश तिवारी, शहर थाना प्रभारी, शिव शर्मा, बाजार विभाग प्रकाश दीवान, ईश्वर वर्मा, शशि यादव एव टीम मौजूद थे।
समझाइश के बाद भी लॉकडाउन में दुकान खोलकर दे रहा था सामान
पन्ना स्वीट्स द्वारा नियमों की अवहेलना कर शटर खोल कर सामानों का बिक्री किया जा रहा था जिसकी शिकायत मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील बंद करने की कार्यवाही की जबकि जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन में आवश्यक चीजों को छोड़कर सब कुछ बंद करने के निर्देश दिया गया है परन्तु कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है! दुकानदार को समझाइश के बाद भी दुकान खोलकर सामान देते हुए पाए जाने पर अधिकारियों की मौजूदगी में सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।














