BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, हथियार सहित 02 माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर। जिला बीजापुर के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच दोपहर 03.00 बजे से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से 01 नग 303 रायफल, 01 नग बीजीएल लांचर सहित विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए।

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के दौरान 17/09/2025 के दोपहर 03.00 बजे से सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 02 माओवादियों के शव एवं 01 नग .303 रायफल, 01 नग बीजीएल लाँचर सहित विस्फोटक एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

चूंकि ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts