BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग की जन समर्पण सेवा संस्था गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को दोपहर एवं रात्रि दो पाली में दे रही है निशुल्क भोजन

दुर्ग। एक ओर जहां कोरोना को लेकर पूरे देश में 6 अप्रैल से लॉकडाउन यानि एक तरह का कफ्र्यू लगाकर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस विपरीत परिस्थिति में मानव जाति की सेवा के लिए कुछ लोग घर से बाहर निकलकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा कर रहे है. उनकी हर जरूरत की सामाग्री उपलब्ध करा रहे है, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था के लोग पूरी सावधानी से बाहर निकल रहे हैं, और दूसरों को इस खतरे से आगह करते हुए जरूरतमंदों की हर संभंव मदद भी कर रहे हैं। जन समर्पण सेवा संस्था, नाम पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। क्योकि यह वह संस्था है जो आज देश एवं प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण आयी भूख प्यास की समस्या बस पर सहयोग नही कर रही है, बल्कि यह संस्था विगत 4 वर्षों से दुर्ग शहर में निवास कर रहे गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की हर सहायता कर रही है, जिसमें संस्था द्वारा विगत 4 वर्षों से गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को प्रतिदिन रात्रि में निशुल्क भोजन देती आ रही है, एवं विकलांगों को बैसाखी, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, कम्बल, कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामाग्री का वितरण संस्था 4 वर्षो से कर रही है।
जन सर्मपण सेवा संस्था, दुर्ग गरीबों, असहाय, भूखों एवं विक्षिप्त लोगों को आज देश मे फैली महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच प्रतिदिन भोजन वितरण करने का कार्य कर रही है, जो रोज मजदूरी करके या भीख मांग कर अपने अपने बच्चों का पेट भरने की व्यवस्था करते है, वो लोगो के सामने आज पेट भरने के लिए भोजन की व्यवस्था करना बहुत बड़ी समस्या बन गयी है. ऐसे में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग प्रतिदिन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे लगभग 100 गरीब, असहाय जनों को पका हुआ भोजन वितरण कर रही है एवं रात्रि में लगभग 300 लोगों को भोजन वितरण कर रही है साथ ही साथ दैनिक उपयोग की सामग्री साबुन, निरमा, तेल, बिस्किट, फल, बच्चों को दूध एवं पानी की बोतलें भी वितरण कर रही है. संस्था द्वारा प्रतिदिन बेजुबान जानवरों को भी रोटी, बिस्किट खिलाया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा वर्तमान लॉकडाउन के प्रथम दिवस दिनाँक 6 अप्रैल से दुर्ग शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व्यक्ति संगठनों के सहयोग से सुबह शाम दो पाली में दुर्ग-भिलाई के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन वितरण किया जा रहा है।
जिसमें अभी 6 अप्रैल से 6 मई तक प्रतिदिन 300 से अधिक गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ दैनिक उपयोग की सामग्री साबुन, निरमा, तेल, बिस्किट, फल, बच्चों को दूध एवं पानी की बोतलें का भी वितरण किया जा रहा है रही, क्योकि ये लोग बेघर है और इनके पास पकाने के बर्तन नही है, इसलिए इन्हें पका हुआ भोजन दोनों समय दिया जा रहा है।
संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया कि संस्था द्वारा शासन के नियम अनुसार एवं सभी के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए भोजन बनाने के स्थल को पूरा सेनेटाइजर से छिड़काव किया जाता है, भोजन बनाने वाले कारीगर एवं भोजन वितरण करने वाले संस्था के सभी सदस्य मुँह में मास्क, सर पर मेडिकल कैप, हाथ मे गुलोपस, एवं अन्य सभी उपयोगी सामाग्री लगाकर ही भोजन वितरण कर रहे है।
योगेन्द्र शर्मा बंटी ने सभी से अपील करते है हुए कहा कि, किसी भी माध्यम से शहर में रह रहे गरीब, असहाय, जरूरतमंदों एवं बेघरों को इस विकट परिस्थिति में पेट भरने के लिए भोजन की व्यवस्था हेतु सहयोग करें।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने मुख्यमंत्री एवं दुर्ग कलेक्टर और शासन, प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि इस माहमारी में अपनी जान जोखिम में डालकर पिछले लॉकडाउन में भी और वर्तमान लॉकडाउन में भी मानव सेवा एवं बेजुबान जानवरों की निस्वर्थ भाव से सेवा करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था के सभी युवा सदस्यों को कोरोना वैक्सिन लगवाकर सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी सदस्य स्वास्थ्य होकर यह सेवा का कार्य करते रहे।
प्रतिदिन की भोजन सेवा में ये दे रहे है सेवा आशीष मेश्राम, संजय सेन, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, मृदुल गुप्ता, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शब्बीर खान, भागवत पटेल, महेश गुप्ता, एवं अन्य संस्था के सदस्य सेवा दे रहे है।

Related Posts