मेरे अन्य स्टॉफ हड़ताल में होने पर अस्पताल में हम दोनों ही थे, जिस बात का फायदा उठाकर दिनांक 15.09.2025 के दोपहर करीबन 03.15 मेरे साथ जबरदस्ती करते हुये हाथ बांह को पकड़कर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर रहा था। उसी बीच मेरे पति ओम प्रकाश साहू आ गये और मुझे सुरेश कुमार मरपल्ली से बल पूर्वक छुड़वाये है…
कांकेर। प्रार्थिया थाना जिला कांकेर ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 15.09.25 को उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हूं। मेरे सहकर्मी सुरेश कुमार मरपल्ली से मेरा जान पहचान पूर्व से था, एक ही साथ काम करने के कारण हमेशा बात चीत होती है।
मेरे अन्य स्टॉफ हड़ताल में होने पर अस्पताल में हम दोनों ही थे, जिस बात का फायदा उठाकर दिनांक 15.09.2025 के दोपहर करीबन 03.15 मेरे साथ जबरदस्ती करते हुये हाथ बांह को पकड़कर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर रहा था।
उसी बीच मेरे पति ओम प्रकाश साहू आ गये और मुझे सुरेश कुमार मरपल्ली से बल पूर्वक छुड़वाये है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 345/2025 धारा 64(1) बीएनएस अपराध पंजीबध्द किया गया।
विवेचना के दौरान उक्त आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुऐ दिनांक 16.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि भूनेश्वरी भगत,आरक्षक श्रवण ठाकुर, पुरन लाल साहू का अहम भूमिका रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः सुरेश कुमार मरपल्ली पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर
















