विवेचना के दौरान नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पीड़िता ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह अपनी नाबालिक सहेली के घर गई थी। सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर अपने पास रखा और फिर उसे रायगढ़ ले गए। वहां एक कमरे में रखकर जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। विरोध करने पर उसे धमकाया और मारपीट भी की जाती थी…
बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आरोपी महिला, उसका साथी तथा विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालिकाओं को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 08.08.2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी, जो कक्षा 9वीं तक पढ़कर घर पर ही रहती थी, घरेलू विवाद पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई है। आसपास तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला, जिससे अपहरण की आशंका पर थाना सरकण्डा में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पीड़िता ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह अपनी नाबालिक सहेली के घर गई थी। सहेली और उसके परिजनों ने बहलाकर अपने पास रखा और फिर उसे रायगढ़ ले गए। वहां एक कमरे में रखकर जबरन शराब पिलाई जाती थी और अलग-अलग पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। विरोध करने पर उसे धमकाया और मारपीट भी की जाती थी।
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी सहेली और उसकी मां कालिका तिवारी, विकास उर्फ विक्की भोजवानी के साथ मिलकर इस पूरे धंधे को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक सहेली, उसकी मां कालिका तिवारी और मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी विक्की भोजवानी के विरुद्ध पूर्व में भी पिटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
थाना – सरकण्डा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 1072/2025
अप.क्र. – 1072/2025, धारा – 137(2), 98, 64(m), 3(5) BNS
नाम आरोपी 1. कालिका तिवारी पति संतोष तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विकास उर्फ विक्की भोजवानी पिता स्व. चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. विधि से संघर्षरत 2 नाबालिक बालिका
















