नईदिल्ली (ए)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मंगल पर भेजे गए अपने हेलीकॉप्टर की शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करने के बाद लाल ग्रह पर उसकी आवाज जारी की है, जो मच्छर के भिनभनाने की आवाज की तरह प्रतीत होती है। नासा की कैलिफोर्निया स्थित ‘जेट प्रपल्शन लेबोरेटरी’ ने शुक्रवार को ‘इन्जेनुइटी हेलीकॉप्टर’ की पांचवीं परीक्षण उड़ान भरने से पहले अब तक की पहली ऑडियो क्लिप जारी की। एक सप्ताह पहले चौथी उड़ान के दौरान 2,500 परिक्रमण प्रति मिनट की गति से घूमने वाले हेलीकॉप्टर के ब्लेड की आवाज बहुत धीमी थी। यह किसी मच्छर के भिनभिनाने जैसी आवाज प्रतीत होती है। इसका कारण है कि चार पाउंड (1.8 किलोग्राम) वजनी यह हल्का हेलीकॉप्टर पर्सिवरेंस रोवर के माइक्रोफोन से 260 फुट से अधिक दूरी पर था।वैज्ञानिकों ने ब्लेड के घूमने की आवाज को अलग करके उसे बढ़ाया, ताकि उसे सुना जा सके।
Listen closely👂
The microphone on @NASAPersevere's SuperCam caught sound during #MarsHelicopter’s 4th flight. The rumbling is Martian wind, but those rhythmic hums come from Ingenuity. Scientists made it easier to hear by isolating the 84 Hz blade sound. https://t.co/uua5h40BPL pic.twitter.com/fGWlMRpVji— NASA JPL (@NASAJPL) May 7, 2021
नासा के प्रायोगिक मंगल हेलीकॉप्टर ने 19 अप्रैल को धूलभरी लाल सतह से पहली उड़ान भरी थी और किसी अन्य ग्रह पर पहली नियंत्रित उड़ान की उपलब्धि हासिल की। नासा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ऑडिया जारी किया है। इस घटनाक्रम की तुलना राइट ब्रदर्स के प्रयोग से की जा रही है। इन्जेनुइटी हेलीकॉप्टर ने 1903 के राइट फ्लायर के सरीखे विंग फैब्रिक के साथ उड़ान भरी। राइट फ्लायर ने उत्तर कैरोलिना के किटी हॉक में ऐसा ही इतिहास रचा था। हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को 108 सेकंड की उड़ान भरी। इन्जेनुइटी ने फरवरी में मंगल के लिए उड़ान भरी थी।















