BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ शस्त्र बल का जवान गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान के द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से अनाचार किया गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने अपराध कमांक 371/2025 धारा 64 (2) एम भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है…

 

 

जांजगीर चांपा। पीड़िता महिला दिनांक 31.08.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी इसहाक खलखो छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 02 री वाहिनी सकरी, बिलासपुर के द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनाचार किया जिसकी रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 371/2025 धारा 64 (2) एम भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी इसहाक खलखो को पकडा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पीड़िता के साथ अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, आरक्षक प्रवीण साहू, भुनेश्वर पटेल, खुरेंद्र शुक्ला बलराम यादव, लक्ष्मीकांत लहरे थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: इसहाक खलखो उम्र 37 साल निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला जशपुर

Related Posts