
रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल परिसर में मंदिर के पीछे जेल प्रहरी ने लगाई गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बिलासपुर जेल में पदस्थ प्रहरी प्रताप निर्मलकर (29 साल) ने फांसी किस कारण से लगाई इसका पता नही चल सका है। बिलासपुर जेल में बंद बीमार मरीज की देखभाल के लिए रायपुर आया था प्रहरी। कवर्धा का निवासी है प्रहरी प्रताप उसके पास से कोई सुसाइडल नोट नही मिला है। गंज थाना पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।









