BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षर सह पालन करे- कलेक्टर अभिजीत सिंह

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश के परिपालन में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व आवश्यक तैयारी के संबंध में 13 सितम्बर 2025 को साइंस कालेज दुर्ग के सर्वपल्ली राधाकृष्णन हाल में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों की बैठक सह प्रशिक्षण में शामिल हुए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने उक्त बैठक सह प्रशिक्षण में सभी बीएलओ को संबोधित करते हुए निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व वर्ष 2003 एवं वर्ष 2025 के मतदाता सूची का मिलान कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2003 एवं वर्ष 2025 के मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम प्रविष्ट पाए जाने पर ए श्रेणी एवं उनके वारिसानों का नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में प्रविष्ट पाए जाने पर बी श्रेणी में वर्गीकृत करते हुए मिलान किया जाए।

उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में सहयोग राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए, बुजुर्ग निवासी एवं अन्य जानकार लोगों के सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने कार्य 20 सितम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। प्रशिक्षण में ईआरओ हरवंश सिंह मिरी एसडीएम दुर्ग एवं डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु एवं एईआरओ उपस्थित रहे।

ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न: कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार लोक निर्माण कार्यालय के सभाकक्ष में ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ईडीएम श्रुति अग्रवाल से मिली जानकारी अनुसार उक्त प्रशिक्षण में दुर्ग जिले के 106 कॉमन सर्विस सेंटर संचालक/लोक सेवा केंद्र/च्वाइस संचालक उपस्थित रहे।

सभी संचालकों को ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना अंतर्गत संचालित सेवाओं जैसे आय/जाति/निवासी/विवाह आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पाटन तहसील तहसीलदार पवन कुमार ठाकुर, दुर्ग एवं धमधा के नायब तहसीलदार हलेश्वर नाथ खुटे एवं योगेश सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

सभी संचालकों को राजस्व सेवाओं में आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संचालक के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। उक्त प्रशिक्षण में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स तकनीकी सहायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts