रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 6/5/ 21 को प्रकरण के प्रार्थी शुभम कश्यप अपने अन्य साथी झम्मन यादव, वीरेंद्र देवांगन, सुभाष करण व कार्तिक के साथ मोहल्ले के रंगमंच में बैठे थे। उसी दौरान रवि कांत तिवारी आकर हीरेंद्र देवांगन से मोबाइल में नंबर सेव करने की बात को लेकर उसके मोबाइल को अपने साथ घर ले कर चला गया। जिसे मांगने के लिए यह सब रविकांत तिवारी के घर गए और मोबाइल मांगे, तब रविकांत तिवारी मोबाइल देने से आनाकानी करने लगा उसी समय रवि कांत तिवारी का भाई दीपक तिवारी घर से बाहर आया और दोनों हत्या करने की नियत से घर से चाकू तथा हंसिया निकालकर झम्मन यादव के ऊपर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे झम्मन यादव घायल हो गए जमीन से गिर गया घटना को देखकर वीरेंद्र देवांगन बीच-बचाव करने आए तो उसे भी जान से मारने की नियत से दोनों भाई चाकू से पीठ में वार किए। जिससे वह घायल हो गया। दोनों को उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर साहब द्वारा झम्मन यादव की मृत्यु हो जाना बताएं की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना उरला रायपुर में अपराध क्रमांक 132 /21 धारा 302, 307, 34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना में प्रयुक्त खून आलूदा चाकू एवं हत्या के आरोपी गण एक रवि कांत तिवारी पिता रामसरण तिवारी उम्र 24 साल दीपक तिवारी पिता राम शरण तिवारी उम्र 23 वर्ष दोनों पता नवगवा थाना रामनगर जिला सतना हाल पता नागेश्वर नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर जप्त किया गया तथा दोनों आरोपी को आज दिनांक 7/5/21 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।











