BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की को उसके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका को उसके दोस्तों के साथ रास्ता रोककर जंगल में ले जाकर नाबालिग के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…नाबालिग के साथ अनाचार के बाद उसके निवास स्थान के पास छोड़ने उसके साथियों को फिरौती के लिए कर रखे थे किडनैप…राहौद थाना शिवरीनारायण के आसपास जंगल में मिलने वाले कपल्स को भी रोक कर पूर्व में कर चुके हैं ऐसी घटना…आरोपीगण पहले अनाचार, फिर फिरौती एवं बाद में नाबालिग की रिपोर्ट पर सामूहिक अनाचार का किया गया अपराध दर्ज…आरोपियों द्वारा मोबाइल से रिकार्डिंग कर ब्लैकमेलिंग करने से मोबाइल एवं मोटरसाइकिल जब्त…आरोपियों द्वारा मोबाइल का उपयोग कर रिकॉर्डिंग करने से आई टी एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई…

 

जांजगीर चांपा। पीड़िता दिनांक 09.09.25 को अपने जान पहचान के साथ उसके मोटर सायकल में घूमने के लिए शिवरीनारायण जा रहे थी, दोपहर 01:00-01:30 बजे 04 लडके 02 मोटर सायकल सफेद स्कूटी व स्प्लेंडर में राहौद के आगे रोके और तुम लोग कहाँ जा रहे हो कहकर डरा धमका कर राहौद के पास जंगल में ले गये और वहाँ पीड़िता एवं परिचित के साथ मारपीट किये और जबरन गलत काम करो कहकर विडियो बना लिये।

उसके बाद मोबाईल व मोटर सायकल को लूट कर रख लिये मारपीट कर उसके घर वालो को फोन कर 02 लाख रुपए की मांग किये, पीड़िता को वहाँ से अंदर झाडी में ले गये जहाँ दोपहर में 03 लडके जो अपना नाम उत्तम खुंटे, दुर्गेश सहिस एवं उसके साथी बोल रहे थे बारी- बारी से जबरन बलात्कार किये है एक लडका लंबा बाल वाला परिचित को रोक कर रखा था।

उसके बाद पीड़िता को किसी को बताओंगी तो जान से मारकर फेक देंगे कहकर धमकी दिया और स्प्लेण्डर मोटर सायकल से पामगढ छोडे जान से मार देगे, डरकर रातभर पीड़िता अपने परिजन को घटना की बात को नहीं बताई थी। दिनांक 10.09.25 को सुबह अपने परिजन को घटना की बात को बताई तो वे लोग पामगढ़ आये तो उनके साथ रिपोर्ट करने थाना शिवरीनारायण में आई, चारों आरोपियों की धर पकड़ की गई जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया।

तीनों आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से पीड़िता के दोस्तों को बरामद किया गया, आरोपी गिरोह से पूछताछ पर उन्होंने अपने मेमोरंडम कथन में की गई घटना को स्वीकार किया तथा पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन लोगों से पैसे मांगकर उनके साथ आई लड़कियों से गलत काम किए आरोपीगण से पहचान कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद एवं पूरे थाना चौकी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 धारा 140 (2), 308 (6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, एवं 397/25 धारा 70(2), 351(3),126 (2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66E,67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…

गिरफ्तार आरोपीगण: 1 उत्तम प्रताप खूँटे पिता महेंद्र कुमार खुटे उम्र 19 वर्ष 10 माह निवासी बिलारी वार्ड नंबर उन्नीस थाना शिवरीनारायण

2 दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार उम्र 19 वर्ष 01 माह निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण

3 खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी राहौद बाजार पारा थाना शिवरीनारायण

Related Posts