BREAKING

फीचर्डविविध

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का आदेश: मई माह में कोई भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजिन न करें

नईदिल्ली (ए)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मई माह में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यूजीसी ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को एक पत्र लिखा है कि मई माह में कोई भी ऑफलाइन परीक्षा आयोजिन न की जाए। यूजीसी ने साथ में कहा है कि जून में समीक्षा बैठक के बाद ही इन परीक्षाओं के संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा। यूजीसी ने लिखा जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के कई हिस्से कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में सभी स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है। देश भर के संस्थान पहले से ही इस दिशा में हर संभव उपाय कर रहे हैं।हालांकि यूजीसी ने यह भी कहा है कि यूनिवर्सिटी स्थानीय स्तर पर स्थिति का जायजा लेकर ही ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के बारे में फैसला लें। यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के प्रमुखों से निवेदन किया है कि इस स्थिति पर अगले महीने तक नजर बनाएं और उसके बाद ही ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के बारे में फैसला लें।

Related Posts