भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मण्डल महिला मोर्चा की पूर्व मंत्री गायत्री वर्मा ने बंगाल में हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव के परिणाम आने के बाद जो हिंसावादी घटना हो रही है उस पर केंद्र एंव राज्य सरकार को कड़ाई से एक्शन लेना चाहिए क्योकि जिनके ऊपर अत्याचार हो रहा है वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तो हैं मगर साथ हि साथ निर्दोष जनता भी इनके अत्याचार की शिकार हो रही है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पुरुषों के साथ मार-पिट एंव उनकी हत्या यह बहुत शर्मसार कर देने वाली घटना है। जनता अपना मत देकर जनप्रतिनिधि चुनती है ताकि वह उनकी सुरक्षा एवं सहायता कर सके लेकिन वही जनप्रतिनिधि उनके ऊपर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साध लेंगे तो जनता किससे मदद की गुहार लगाये। भाजपा नेत्री ने कहा अगर बंगाल सरकार ने इन हिंसावादी लोगों पर कार्यवाही नहीं की तो ये लोग आम जनता के मौत के आंकड़ों को इसी तरह बढ़ाते रहेंगे और अगर राज्य सरकार इस पर कुछ नहीं कर सकती तो बगांल मे राष्ट्रपति शासन लगाकर इन हिंसावादी लोगों पर कार्यवाही की जाये, जिससे बंगाल की जनता चैन की सांस ले सके और बेखौफ़ होकर बंगाल में अपना जीवन यापन कर सके।














