भिलाई। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से फायनेंस किये गए गाड़ियों के क़िस्त जमा करने के लिए एक्स्ट्रा समय की मांग की है वही वसूली करने वाले गुर्गो पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
एक पत्र: देश के प्रधानमंत्री जी के नाम…में विक्की शर्मा ने लिखा है कि
प्रति,
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
भारत सरकार (नईदिल्ली)
महोदय,
कोविड -19 का यह दूसरा चरण भारत में प्रवेश कर लिया हैं। तमाम राज्यो में लाकडाउन लगे हुए है और ऐसी दशा में निजी कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित छोटे रोज़गार से जुड़े लोग कोरोना आपदा से जुझ रहें है। उस पर प्रायवेट बैंकों से फाइनेंस टू-व्हीलर गाड़िया सहित फोर-व्हीलर गाड़ियां खरीदने के लिए मध्यमवर्गीय परिवार ने बैंको से ऋण ले रखा है। पिछले बार आरबीआई द्वारा किस्ती जमा करने के संदर्भ पर छूट दी गई थी।
वही हालात इस बार भी बने हुये है। एक तरफ़ लाकडाउन को एक माह से ऊपर का समय बीत चुका है, उस पर से लोगों का रोज़गार लगभग बंद पड़ा है। ऐसी दशा में आप से अनुरोध व निवेदन है कि पुनः आरबीआई को दिशा निर्देशित कर आम जनता को ऋण किस्ती चूकने में समय अवधि दिये जाने का वक़्त निर्धारण किया जाए।
एक तरफ लोग घरों में कैद है और दूसरी तरफ निजी बैंक (फाइनेंस) कंपनी के गुर्गे लोगों को फोन कर किस्ती जमा करने के लिए लगातार धमका रहें है।
उक्त विषय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से भी अपील की गई है, ऐसे धमकियां देने वालों की शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही करें ताकि आम वर्ग आपदा काल मे पीड़ित न हो। ऐसे में बैंक कर्मचारियों व उनके वसूली वाले गुर्गों पर लगाम लगे। वंही केंद्र सरकार किस्ती जमा की अवधि पंर बैंको को दिशा निर्देशित कर आम जनता को रहत दे।
अतः केंद्र सरकार व राज्य सरकार से निवेदन है की इस दिशा में विशेष ध्यान देकर जनताहित में त्वरित कार्यवाही करने का प्रयास करें।
आवेदक
विक्की शर्मा
शिवसेना, प्रदेश प्रवक्ता (छग)














