
भिलाई। कोरोना जैसी महामारी से सभी वर्ग के लोग परेशान है, काम धंधा सब बदं है। क्या गरीब, क्या अमीर सब भूख से तकलीफ मे है। अमीर कि फेक्ट्री बंद है, महामारी ने सभी को जकड़ रखा है। इस महामारी में तृतीय लिंग समुदाय भी विकट समस्याओं से जूझ रहा है। शादी विवाह मे नाच- गाने गाकर, पार्टियों मे खाना बनाकर, नवजात बच्चे होने पर घर पहुंचकर बख्शीस लेकर अपना पेट पालते है। आज तृतीय लिंग समुदाय की दुर्ग जिला अध्यक्ष पूजा गुरु (किन्नर) ने अपनी समस्याओं से बोलबम सेवा एवं कल्याण समीति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह के सामने रखी। जिस पर दया सिंह ने बिना देर किए सभी पैतीस किन्नरो को सुखा राशन मे दस किलो (एचएमटी) चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, दो किलो फल्ली तेल, एक किलो शक्कर, एक किलो नमक, सौ ग्राम चायपत्ती, सौ ग्राम धनिया पावडर, सौ ग्राम मिर्ची पावडर, सौ ग्राम हल्दी पावडर, लक्स साबुन दौ पीस नेहरूनगर गार्डन भिलाई मे दोपहर 3 बजे सर्वप्रथम पुजा गुरुजी, संतोषी किन्नर, प्रीति किन्नर, पदमा किन्नर, किरन किन्नर, रंजीता किन्नर, टिल्लू किन्नर, गोविंदा किन्नर, शीतल किन्नर, शबनम किन्नर, शिव किन्नर,तमन्ना किन्नर, प्रिया किन्नर, मयूरी किन्नर, अबास किन्नर, राजू किन्नर, सोनू किन्नर, जेसिका किन्नर, प्रकाश किन्नर, पारस किन्नर, आकाश किन्नर, राहुल किन्नर, विकास किन्नर, नन्दा किन्नर, पेन्डी किन्नर, जीतू किन्नर, सागर किन्नर, माटूकोती किन्नर, जगन्नाथ किन्नर, अमर किन्नर, चन्दु किन्नर, मोहित किन्नर, इमरान किन्नर, खाती पिती किन्नर,कोमल किन्नर, विनोद किन्नर को वितरित किया गया। इस दौरान समिति के विवेक कौशल, विजेंद्र मिश्रा, विनोद गुप्ता, राकेश प्रशाद,आनंद सिंह मौजूद रहे। उक्त जानकारी समिति के जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) प्रशांत कुमार ने दी।














