BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बैल-बकरी चराने जंगल गई युवती से जबरदस्ती बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दोबारा रास्ता रोककर किया अश्लील छेड़छाड़

मैं घर वापस आई तो डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताई कि दिनांक 4/9/2025 दिन गुरुवार को मै बहन के साथ भरतपुर बाजार करने के गई थी बाजार कर के वापस चार-पांच बजे घर आ रहे थे कि रास्ते में सतेश्वर हमारे पीछे-पीछे आया और मुझे गंदा-गंदा बोलने लगा और मेरा सीने को छूने लगा और आज भी तेरे साथ गलत काम करके रहूंगा बोलकर खींचने लगा…

 

 

बलरामपुर। पीड़िता के द्वारा थाना शंकरगढ़ उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 3/9/2025 के दोपहर 2:00 बजे बैल-बकरी चराने गोलाडिपा बजरमारा जंगल ले गई थी, वहां पर केवल मैं ही बैल- बकरी चरा रही थी।

कुछ देर बाद गांव का सतेश्वर कोरवा मेरे पास आया और मुझे जबरन झाड़ी तरफ खींचकर ले गया और मेरे साथ जबरन बलात्कार करने लगा और सतेश्वर बोल रहा था कि किसी को इसके बारे में बताओगे तो तुमको जान से मार कर फेंक दूंगा धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

मैं घर वापस आई तो डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताई कि दिनांक 4/9/2025 दिन गुरुवार को मै बहन के साथ भरतपुर बाजार करने के गई थी बाजार कर के वापस चार-पांच बजे घर आ रहे थे कि रास्ते में सतेश्वर हमारे पीछे-पीछे आया और मुझे गंदा-गंदा बोलने लगा और मेरा सीने को छूने लगा और आज भी तेरे साथ गलत काम करके रहूंगा बोलकर खींचने लगा।

तब मैं और मेरी बहन दोनों सतेश्वर को बोलने लगे कि मेरा चुन्नी को वापस कर दो तो सतेश्वर बोला कि नहीं दूंगा जो करना है कर लो तब घर वापस लौट गए और घटना के बारे में पूरा बात अपने माता-पिता को बताई हू़ घर परिवार में सलाह होने के बाद दिनांक 7.9.2025 को रिपोर्ट दर्ज करने आए हैं।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक-122/ 2025 धारा -64, 351 (2)भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपी सतेश्वर पहाड़ी कोरवा पिता बउला पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 25 वर्ष साकिन पोड़ीकला थाना शंकरगढ़ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से दिनांक 8/9/25 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
अपराध क्रमांक-122/ 2025, धारा -64, 351 (2)भारतीय न्याय संहिता

नाम आरोपी: सतेश्वर पहाड़ी कोरवा पिता बउला पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 25 वर्ष साकिन पोड़ीकला थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर रामानुजगंज

Related Posts