BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या, चरित्र शंका पर मारपीट से थी परेशान

चरित्र शंका पर मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने की पति की गला दबाकर हत्या…चरित्र शंका की बात पर पति द्वारा अपने पत्नी को लगातार मारपीट कर गाली गलौज कर करता था प्रताड़ित…रिपोर्ट के चंद घंटे में महिला आरोपी गिरफ्तार महिला आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया किया गया जप्त…महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज बड़ाईक चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर रोजाना मारपीट करता था जिससे परेशान होकर महिला ने अपने दोनों हाथों एवं तकिया से अपने पति सोमराज बड़ाईक की गला दबाकर हत्या कर दी है…

 

जांजगीर चांपा। प्रार्थी संजय थवाईत ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 7.9.2025 को शाम करीबन 6-7 बजे इसका जीजा सोमराज बड़ाईक शराब पीकर घर आया और इसकी बहन को चरित्र शंका की बात को लेकर गाली- गलौज मारपीट करने लगा जिसे प्रार्थी के द्वारा झगड़ा शांत कराया गया।

रात्रि करीबन 9:00 बजे इसकी बहन दुर्गा बड़ाईक घर जाकर बताइए कि पति फिर से मारपीट कर रहा है, जिससे परेशान होकर वह अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है सूचना मिलने पर प्रार्थी ने घर जाकर देखा तो इसका जीजा कमरा अंदर बिस्तर पर अचेतन अवस्था में पड़ा था।

जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने इसके जीजा को मृत होना बताया प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपिया दुर्गा बड़ाईक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल महिला आरोपिया की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा महिला आरोपिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जिस पर महिला ने बताया कि उसका पति सोमराज बड़ाईक चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर रोजाना मारपीट करता था जिससे परेशान होकर महिला ने अपने दोनों हाथों एवं तकिया से अपने पति सोमराज बड़ाईक की गला दबाकर हत्या कर दी है।

महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया को जप्त किया गया महिला के विरुद्ध पर्याप्त सबूत जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपिया- दुर्गा बड़ाइक सोमराज बड़ाईक उम्र 35 वर्ष साकिन मंझली तालाब चाम्पा

Related Posts