BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

करमा त्यौहार मानने जीजा और उसका दोस्त पहुंचे साली के घर, मौका पाकर दोस्त ने किया साली से बलात्कार

हम सब परिवार रात में मेरे सास, ससुर और मेरे बच्चे सब खाना खा कर अलग अलग रूम में सोने के लिये चले गये। उसके बाद मेरा जीजा अरविन्द को उठाया तो नहीं उठा तो जीजा करमा खेलने चले गये अरविन्द हम लोग के घर में ही सो रहा था…

 

बलरामपुर। पीड़िता थाना कुसमी में उपस्थित होकर इस आश्य का लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मेरे गांव में दिनांक 03/09/2025 दिन बुधवार को गांव में करमा का त्यौहार था। करमा त्यौहार मनाने मेरे जीजा चांदो से हमारे घर आये हुवे थे तथा अरविन्द पैकरा जीजा के साथ मेरे घर में आया था, मेरे पति के साथ करमा खेलने गांव के अखरा में गया था।

हम सब परिवार रात में मेरे सास, ससुर और मेरे बच्चे सब खाना खा कर अलग अलग रूम में सोने के लिये चले गये। उसके बाद मेरा जीजा अरविन्द को उठाया तो नहीं उठा तो जीजा करमा खेलने चले गये अरविन्द हम लोग के घर में ही सो रहा था।

उसके बाद दिनांक 04/09/2025 को भोर 3.00 बजे उठा और मेरे ससुर से तम्बाकू मांगा मेरे ससुर नींद में सो गया उसके बाद अरविन्द टार्च जला कर इधर उधर देखा उसके बाद मेरे रूम में घुस गया और मैं जहां सो रही थी उस मच्छर दानी को हटा कर अंदर घुस गया और जबरजस्ती मेरे साथ बलात्कार किया उसके बाद वह वहां से भाग गया। भागते समय मैं उसको देखी तो अरविन्द पैकरा था।

पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 79/2025 धारा- 64, 331 (4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान मामले का आरोपी- अरविन्द पैकरा पिता दुर्गा प्रसाद सा. जिगंनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर रा.गंज को सकुनत से दबिस देकर हिरासत में लिया गया, पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 08.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. डाकेश्वर सिंह, स.उनि रमेश तिवारी, आर. 663 चालक आरक्षक आर. का सराहनीय योगदान रहा है।

थाना- कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज, अपराध क्रमांक 79/2025, धारा- 64,331 (4) बी.एन.एस

आरोपी: अरविन्द पैकरा पिता दुर्गा प्रसाद सा. जिगंनिया थाना कुसमी जिला बलरामपुर रामानुजगंज

Related Posts