BREAKING

Uncategorised

ऑनलाईन फायनेंशियल फ्राॅड के शिकार हुये पीड़ितों को पोर्टल के माध्यम से सायबर सेल रायपुर की टीम करा रहीं है रकम वापस

रायपुर। दिनांक 05.05.2021 को प्रार्थी राधेश्याम साहू द्वारा सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराया गया कि उसके द्वारा गुगल के माध्यम से कस्टमर केयर नंबर निकालकर नंबर में काॅल किया गया जिस पर आरोपी नंबर के अज्ञात धारक ने स्वयं को कस्टमर केयर से बात करना कहकर प्रार्थी के मोबाईल में एनी-डेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड कराया एवं प्रार्थी के बैंक खाते से 50,000/- रूपये की आन लाईन ठगी कर लिया।
सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा ‘‘इंडियन सायबर क्राईम कोआर्डिनेशन सेंटर (I 4 C)‘‘ प्रोजेक्ट के तहत् लांच ‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ (एन.सी.सी.आर.पी.) में प्रार्थी की शिकायत को दर्ज कर मेल किया गया, जिस पर प्रार्थी का संपूर्ण रकम 50,000/- रूपये वापस (रिफण्ड) हो गया।
यदि किसी व्यक्ति के साथ आॅन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड होता है तो वह इस पोर्टल में स्वयं घर बैठे सीधे तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है तथा पोर्टल के हेल्प लाईन नंबर 155260 में भी काॅल कर अपने साथ हुये ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते है।
रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किये जाने वाले फ्राॅड काॅल से बचे तथा उनके झांसे या लालच में आकर अपनी कोई भी बैंक संबंधी निजी व गोपनीय जानकारी शेयर न करें एवं आन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड का शिकार होने से बचें।

Related Posts