BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वयं को एम्स अस्पताल में नर्स बताकर किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 1.20 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

दुर्ग। प्रार्थिया असनी बाई निर्मलकर पति बिरेन्द्र कुमार निर्मलकर उम्र 31 वर्ष सा० ग्राम तुमाकला थाना धमधा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपिया दामिनी मानिकपुरी निवासी स्टेशन मरोदा थाना नेवई व्दारा दिनांक 24.12.2024 को ग्राम तुमाकला रिश्तेदारी में आई थी।

उसी दौरान प्रार्थिया से जान पहचान हुई, जो आपने आप को एम्स अस्पताल में नर्स बताकर अपना परिचय दी और प्रार्थिया के 13 वर्षीय पुत्र विनय की किडनी की बीमारी ठीक करने के संबंध में झूठा अश्वासन देते हुये 10,000/रू. नगद लेकर गयी।

उसके बाद लगातार नगदी 75,000/रू. एवं ऑनलाईन फोनपे के माध्यम से 15,000/रू. व 20,000/रू. करके कुल 01 लाख 20 हजार रूपये बच्चे की किडनी बदलवाने के लिये ले लिये और आज दिनांक तक बच्चे का ईलाज नहीं करावायी जिस कारण बच्चे की स्थिति और भी खराब होने लगी।

प्रार्थिया की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण आरोपिया दामिनी से रकम वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा दिनांक 19.06.2025 को 1,20,000/रू.चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस गया, पुनः 01.09.2025 को चेक दिया गया जो पुनः बाउंस हो गया।

इस प्रकार आरोपियां दामिनी द्वारा धोखाधड़ी कर छल व कपटपूर्वक आशा से रकम लेकर प्रार्थिया के 1,20,000/रू. ठगी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपियां को आज दिनांक 05.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी: दामिनी मानिकपुरी निवासी स्टेशन मरोदा, वार्ड नं. 19 पटेल पारा मरोदा भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग

जप्ती: 30,000/- रूपए नगद व आरोपियां का भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक

Related Posts