BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर दुर्ग पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एसएसपी ने जवानों को ब्रिफिंग कर ड्यूटी रवाना किया

भिलाई। आज दिनांक 05.09.2025 को ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा दुर्ग जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाला जाएगा।

रैली जामा मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा कर ईद-मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया जाएगा।

दुर्ग पुलिस द्वारा ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व शांति पूर्वक संपन्न किए जाने हेतु अनुविभाग वार 12 राजपत्रित अधिकारी, 36 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक के साथ 250 पुलिस बल तैनात किया गया।

बल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा ब्रिफिंग कर ड्यूटी के किए रवाना किया गया है।

 

Related Posts