BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अपनी पत्नी का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने वाले पति के विरुद्ध अपराध दर्ज, तलाक देने के लिए बना रहा दबाव

भिलाई। पुरानी भिलाई पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिसमें पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है और उसका पति अपनी पत्नी यानी प्रार्थियां का अश्लील फोटो और वीडियो फाइल बनाकर सभी को दिखाकर उसको और उसकी बेटी को बदनाम कर रहा है जबकि वो फोटो और वीडियो प्रार्थीया का है ही नहीं।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रार्थिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी थी कि उसका विक्रम सिंह का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध है पिछले 07 साल से ये लोग साथ में रह रहे है, ये लोग चाहते है कि प्रार्थी उसको तलाक दे और घर छोड कर चली जाए, जिसके कारण वो राशन दु‌कान, फल दुकान, सब्जी वालो, मोहल्ले वालो अपने सभी रेल्वे स्टाफ के लोगों व परिवार में जा-जा कर एक फाईल बनाकर अश्लील फोटो, मैसेज व वीडियो जो उसका है ही नहीं, उसका बताकर उसको व उसकी दोनों बेटियों को बदनाम कर दिया है।

शिकायत प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर अपराध क्रमांक 336/2025 धारा-79, 351(2), 356, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्रार्थिया ने शिकायत में कहा है कि उसका पति लोगों को पैसे देकर उसके नंबर पर मैसेज करवाता है रिकॉर्डिंग करवाता है, उसके व उसकी बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है लोग उसको व उसकी बेटियों को गंदे गंदे कमेंट्स करते है उसका पति विक्रम सिंह उसको व उसके माता पिता को जान से मरवाने कि भी धमकी देता है।

उसका पति विक्रम सिंह अपने घर में बंदूक भी रखा हुआ है, उसका कहना है कि तलाक दे नहीं तो तुझे व बेटियों को ऐसे जीवन भर बदनाम करता रहूगां तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस कृत्य से प्रार्थी बुरी तरह से मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित हो रही है।

नाम आरोपी: विक्रम सिंह पिता स्व० तोरण सिंह सा. रायपुर।

Related Posts