BREAKING

Uncategorised

कोविड संक्रमित आमजन से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने बिलासपुर पुलिस ने “अनुभूति” अभियान की शुरूआत की

बिलासपुर। बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के बीच बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृतव में अभियान “अनुभूति” प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर पुलिस के द्वारा प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमित नागरिकों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है, उन्हें कॉविड संक्रमण से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी एवं आवश्यकता को उचित स्तर पर पूर्ण किए जाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 पॉजिटिव लोगों से बात कर उन्हें इस बीमारी से लड़ने हेतु प्रोत्साहित करना है ताकि वे दृढ़ता पूर्वक जानकारी के साथ इस बीमारी से लड़े और ठीक होकर और लोगों को भी प्रेरित कर सकें।  23 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ इस अभियान के तहत लगभग 1000 से अधिक नागरिकों एवं पुलिस एवं शहीद परिवार के लगभग 150 से अधिक संक्रमित लोगों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

Related Posts