आज 5 सितंबर दिन शुक्रवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज वसुमान योग बनेगा। जबकि आज के दिन बुध और सूर्य दोनों सिंह राशि में होकर बुधादित्य योग बनाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि- पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा।कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वंय के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छा समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। आप अपनों से बहुत मदद पाएंगे इन दिनों। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि – धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश से बचें और जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि- आवश्यक वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। जैसा चाहेंगे उस हिसाब से जीवन चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि- मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा है लेकिन चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि- आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिात पहल स बेहतर होगी। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
















