BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो माह का बिजली बिल माफ कर मुख्यमंत्री अपनी सवेदनशीलता का परिचय देने की कृपा करें: विक्की शर्मा

भिलाई। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉक डाउन को एक माह पूरा हो गया है और अभी लॉक डाउन आगे बढ़ा दिया गया है। इस दौरान डेली दिहाड़ी मजदूर, ठेला खोमचे लागाने वालों से लेकर फुटकर कपड़ा बाजार, छोटे चाय-नाश्ता होटल, शोरूम, ऑफ़िस, सैलून, कारपेंटर में कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित बंद पड़े बड़े होटल, जिम, रेटस्टोरेंट, से जुड़े लोग पिछले एक माह से सरकार को लाकडाउन में सहयोग दे रहें है और राज्य सरकार गरीबों को मात्र दो माह का राशन देने की बात कर रही है। जिसका लाभ निम्न वर्ग को ही मिलेगा। सामान्य वर्ग के लिए ना कोई व्यवस्था और ना कोई घोषणा? ऐसी दशा में क्या राज्य सरकार बिजली बिल पर छूट प्रदान कर लाकडाउन में घर पे बेठे सामान्य वर्ग को मदद करेगी? जिससे उन्हें कुछ तो रहत मिल सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन है कि इस दिशा में कोई निर्णय ले और छूट प्रदान करें।
इस आपदा में काम-धाम बंद होने से माध्यम वर्गी परिवार का अर्थ व्ययस्था चरमरा गई है।
दैनिक खर्च, मकान किराया, दुकान किराया, ठेले का किराया सहित तमाम खर्च वहन करना वह भी घर बैठ कर संभव नहीं। आप सवेदनशील मुख्यमंत्री माने जाते है। अतः उक्त विषय पर आमजन को रहत देने की कृपा कर दो माह की बिजली बिल पर छूट प्रदान कर अपने सवेदनशीलता का परिचय देने की कृपा करें।
उक्त अनुरोध प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने प्रदेश सरकार के मुखिया से की मांग की है।

Related Posts